Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्कूल में पौधा रोपण कर पर्यावरण सरक्षण का लिया संकल्प

स्कूल में पौधा रोपण कर पर्यावरण सरक्षण का लिया संकल्प

बगड़, आज शनिवार को पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इंगलिश मीडियम में प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्या कविता अग्रवाल प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव एवं सभी अध्यापक अध्यापिकाओं के सहयोग से 151 पौधों का वृक्ष रोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव ने पौधारोपण कर के किया तथा बच्चों के साथ ये संकल्प भी लिया कि एक पौधा एक संकल्प, हरियाली का संजीवन।

प्राचार्या कविता अग्रवाल ने बच्चों के साथ छायादार व फलदार पौधे लगा कर वातावरण को हरा भरा रखने की शपथ ली और कहा कि स्वच्छ हवा हरा भरा परिवेश, पौधे लगा कर पाये विशेष। इसी उद्देश्य से हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए अपने मन की बात में कहा था कि एक पौधा अपनी माँ के नाम का लगाये और उसका पूर्ण रूप से देख भाल कर पेड़ का रूप देने पर बल दिया है। आज तेज़ी से वातावरण ख़राब होता जा रहा है जिसका कारण पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई है। हम सभी को मिल जुल कर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में राजबाला, कारण सेनी, पूजा, सीमा, सपना, शशि, अनिता आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने पौधे लगा कर वातावरण को संतुलित बनाने के लिए पौधों को पेड़ का स्वरूप देने की ज़िम्मेदारी ली साथ ही एक नारा भी दिया कि पेड़ है जीवन की आस, इससे बनता है पर्यावरण ख़ास।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur