Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पीएम मोदी राजस्थान को देंगे बड़ी सौगात, 21 रेलवे स्टेशन, 112 आरओबी और अंडरपास का करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी राजस्थान को देंगे बड़ी सौगात, 21 रेलवे स्टेशन, 112 आरओबी और अंडरपास का करेंगे शिलान्यास

आबूसर व सीरियासर कला में रेलवे अंडरपास का 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों व 112 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपासों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे । जिसमें झुंझुनू जिले के लोहारू-सीकर रेल लाइन पर आबूसर व सीरियासर कला में रेलवे अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा । इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि आमजन को संबोधित करेंगे वहीं दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से आमजन को संबोधित करेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur