Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक: 386 ठिकानों पर दबिश, 95 गिरफ्तार

,

Video News: झुंझुनू पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक: 386 ठिकानों पर दबिश, 95 गिरफ्तार

गैंगस्टर गिरोहों और हथियारों पर पुलिस का प्रहार

संगठित अपराध पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

YouTube video

झुंझुनू पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जयपुर रेंज IGP राहुल प्रकाश के सुपरविजन में जिले में गैंग और सरगनाओं के खिलाफ विशेष पुलिस अभियान चलाया गया।

इस अभियान में 386 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ रेड की गई और 95 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध हथियार, शराब, वाहन और जुआ सामग्री जब्त की गई।


प्रमुख कार्रवाई बिंदु

  • 386 ठिकानों पर दबिश, सभी थानों की पुलिस टीमें शामिल।
  • 95 व्यक्ति गिरफ्तार, इनमें 3 बाल अपचारी भी शामिल।
  • 72 शांतिभंग में गिरफ्तार, 20 आदतन अपराधी पाबंद
  • 3 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए।

गैंगस्टर्स पर पुलिस का शिकंजा

  • नवलगढ़ थाना ने मदिया गैंग के सदस्य दिलप्रकाश (निवाई) और सतवीर (कोलसिया) को गिरफ्तार कर बोलेरो व कैंपर वाहन जप्त किए।
    • दिलप्रकाश पर 7, सतवीर पर 10 आपराधिक मामले दर्ज
  • गुढागौड़जी थाना ने विकास फौजी गैंग के रोहिताश (मालिकों की ढाणी) और रोहित गैंग के विरेंद्र (नाटास) को गिरफ्तार किया।

हथियार और शराब बरामदगी

  • मण्ड्रेला थाना:
    • 2 अवैध हथियार, 3 कारतूस, 1 बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
    • हरियाणा निवासी मोहित को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार।
  • सिंघाना थाना:
    • 8 कारतूस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
  • मेहाड़ा थाना:
    • अवैध देसी शराब जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार

बाल अपचारी और जुआ अधिनियम

  • पचेरीकलां थाना:
    • एक बाल अपचारी निरुद्ध,
    • जुआ अधिनियम के तहत 2 गिरफ्तार, जुआ राशि बरामद।

अन्य विशेष कार्यवाहियाँ

  • स्थाई वारण्टी गिरफ्तारी:
    • 2 स्थाई निरुद्धगी वारण्टी और 7 गिरफ्तारी वारण्टी को पकड़ा गया।
  • पिलानी थाना:
    • 38 पुलिस एक्ट में 2 संदिग्ध वाहन जप्त,
    • 1 वाहन दस्तावेज के अभाव में जब्त

पुलिस अधीक्षक का बयान

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया,

अपराध पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने हेतु यह अभियान चलाया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur