Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनूं में रिश्तेदारों के साथ पुलिस भी हुई मारपीट की शिकार!

,

Video News: झुंझुनूं में रिश्तेदारों के साथ पुलिस भी हुई मारपीट की शिकार!

लड़कियों के ससुराल पक्ष ने पीहर पक्ष के साथ पुलिस पर भी किया हमला

YouTube video

झुंझुनूं जिले के खानपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रिश्तेदारों ने पुलिस और लड़की पक्ष पर अचानक हमला कर दिया।

मामला क्या है?

जानकारी के अनुसार, बेरला गांव की दो लड़कियों की शादी खानपुर गांव में हुई थी। किसी विवाद को लेकर उनके परिजन पुलिस के साथ लड़कियों को ससुराल छोड़ने आए थे।

लेकिन तभी पहले से घात लगाए बैठे रिश्तेदारों ने पुलिसकर्मियों और लड़की वालों पर हमला कर दिया।

कई लोग घायल

हमले में पुलिसकर्मी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित पक्ष का बयान

लड़की के चाचा ने बताया—
हम सिर्फ लड़कियों को छोड़ने आए थे। उनका विवाद आपसी था। पहले कोई बड़ी रंजिश नहीं थी, लेकिन अचानक लड़कों के पिता व परिजनों ने हमला कर दिया।

परिजनों द्वारा यह दावा

वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़कियों के परिजनों द्वारा ही यह दावा किया गया है कि उनके साथ गई पुलिस के साथ भी मारपीट हुई है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू