Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में पुलिस फ्लैग मार्च, अतिक्रमण पर सख्ती

Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में पुलिस फ्लैग मार्च, अतिक्रमण पर सख्ती

Udaipurwati police flag march in main market area

होली-रमजान से पहले बाजारों में सख्ती, नियम तोड़े तो कार्रवाई
उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। क्षेत्र में आगामी होली, धुलंडी और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

शुक्रवार को SHO रामपाल मीणा के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।


बाजारों में निरीक्षण, दुकानदारों को हिदायत

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।

SHO रामपाल मीणा ने स्पष्ट कहा:

“त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर सामान रखकर या सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध न करे। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को बाजार में पैदल चलने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

पैदल मार्च के दौरान अस्थायी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई।


नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दुकानदार स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।

SHO रामपाल मीणा ने नागरिकों से अपील की कि सभी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें