Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खाटूधाम मेले में सुव्यवस्थाओं के लिए पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया

,

खाटूधाम मेले में सुव्यवस्थाओं के लिए पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया

खाटूश्यामजी, झुंझुनू, खाटूधाम में बाबा श्याम के लक्खी मेले 2023 के दौरान पुलिस प्रशासन की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए बुधवार रात्रि को खाटू थाना में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा एडिशनल एसपी नीमकाथाना रतन लाल भार्गव, खाटू के थाना अधिकारी सुभाष चंद्र यादव एवं मेले में प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज कुमार मीणा का आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण के साथ दुपट्टा औढाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से डॉक्टर डीएन तुलस्यान, स्नेहलता तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, नेहा तुलस्यान एवं प्रिशा तुलस्यान ने बाबा श्याम के दर्शन किए एवं खाटू धाम मेले में पधारे श्याम भक्तों को फल वितरण किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur