Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुलिस की चली कलम, कई दुपहिया वाहन किए जब्त

पुलिस की चली कलम, कई दुपहिया वाहन किए जब्त

उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सामने पच्चीस से अधिक वाहनों के कटे चालान

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] पुलिस थाने की कर्मचारियों ने लगभग 25 दुपहिया वाहनों के चालान काटे तथा कई दुपहिया वाहनों को जब्त भी किया गया। एएसआई सतवीर सिंह ने बताया है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं। जिन वाहन चालकों के पास कागजात नहीं थे, उनको जब्त भी किया गया। साथ ही लोगों को समझाइश की गई की दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। जिससे दुर्घटना से जान बचाई जा सकती है। जो दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। इसकी वजह से दुर्घटना के समय उनके सिर पर अधिक चोट लगने से मौत भी हो जाती है। आमजन से अपिल हुए दुपहिया वाहन चालकों को समझाइश के साथ साथ चालान भी काटे गए। इस दौरान पुलिस की महिला कांस्टेबल कौशल्या की अहम भूमिका रही है। उन्होंने दुपहिया वाहनों को हेलमेट लगाकर जान कैसे बचाई जा सकती है। यह जानकारी देते हुए दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कांस्टेबल बुद्धराम सैनी, रामनिवास सैनी, थानेश्वर सहित पुलिस का जाप्ते‌ ने दुपहिया वाहन चालको के चालन काटे। पुलिस थाने के एएसआई सतवीर सिंह का कहना है कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur