Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनु में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में 20 जून को होगा मतदान

झुंझुनु में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में 20 जून को होगा मतदान

63 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

झुंझुनु, झुंझुनूं सहकारी भूमि विकास बैंक लि. झुंझुनूं के प्रतिनिधि साधारण निकाय के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन होने के बाद कुल 112 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि 14 जून को दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी उपरान्त कुल 63 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए तथा 12 निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 26 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए गये। सेवदा ने बताया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 निर्वाचन क्षेत्रों में 20 जून को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी, जिनकी मतगणना 21 जून को बैंक के प्रधान कार्यालय झुंझुनूं में होगी। तदुपरान्त 22 जून को संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन सम्बंधी नोटिस जारी किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur