Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भांबू को परास्त कर पूनिया बने झुंझुनूं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

भांबू को परास्त कर पूनिया बने झुंझुनूं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

झुंझुनूं बार एसोसिएशन के आज शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द पूनिया विजय हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उम्मेद सिंह भांबू को 90 वोटों के अंतर हराया। झुंझुनूं में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। सुभाष चन्द पूनिया को 176, उम्मेद सिंह भांबू 86, राकेश कुमार सबल 83 तथा ओमप्रकाश सैनी बगड़ को 38 वोट मिले। वहीं महासचिव पद पर पवन कुमार विजेता रहा। उन्होंने योगेन्द्र शर्मा को 25 वोटों से हराया। महासचिव पद के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। राजेन्द्र सिंह बुडानिया को 109 वोट ही मिले। चुनाव में कुल 438 में से 388 मतदाताओं ने वोट किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। मतदान के तुरन्त बाद वोटों की गणना हुई। जीत के बाद जिलाध्यक्ष सुभाष पूनिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा झुंझुनूं कोर्ट के लिए नई बिल्डिंग के लिए बहुत पहले ही बजट पास हो गया था। उसके लिए जल्द से जल्द बजट जारी हो उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

निर्विरोध चुने गए –

उपाध्यक्ष – सुरेश महला, कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद, पुस्तकालय अध्यक्ष – अमित सेवदा, सह सचिव – कंचन चौधरी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur