Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर एवं अवॉर्ड का किया विमोचन

सूरजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर एवं अवॉर्ड का किया विमोचन

कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा कर्यक्रम

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर व अवॉर्ड का विमोचन जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में संस्थान के कार्यालय लोहारू रोड सूरजगढ़ में किया। मनोनीत पार्षद राम सिंह चेतीवाल ने बताया कि आदर्श समाज के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी श्री बजरंग लाल गांधी के स्मृति दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार “गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल व विशिष्ट अतिथि पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता पूर्व उप प्रधान रणधीर सिंह बुडानिया होंगे। सभी की सहमति से 2021-22 में चयनित आईएएस, आईपीएस, आरएएस व आरपीएस को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् मोतीलाल डिग्रवाल, ओमप्रकाश सेवदा, धर्मपाल गाँधी, राधेश्याम चिरानियां, सज्जन कटारिया, गुलझारी लाल चावला, रामसिंह चेतीवाल, सोहनलाल बाकोलिया, रणवीर ठेकेदार, गौरीशंकर सैनी, सतीश कुमार, राधेश्याम बाकोलिया, अमित कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur