Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2023, प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का किया विमोचन

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2023, प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का किया विमोचन

उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ ने किया गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंगलाल गाँधी स्मृति दिवस पर 1 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023, प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी दयानन्द रूयल के द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप मान, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, गाँधी जीवन दर्शन समिति सूरजगढ़ के संयोजक एडवोकेट दीपक कुमार सैनी, धर्मपाल गाँधी, डॉ. महेश कुमार एडवोकेट, सरपंच बलवीर सिंह बल्ली उरीका, एडवोकेट नवीन वर्मा, एडवोकेट शिवराज सिंह, विनोद लोहान, बलवान मुंशी, एडवोकेट कृष्ण कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित कार्यक्रम गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2023, प्रतिभा सम्मान समारोह 1 सितंबर 2023 शुक्रवार को होटल रानी बाग सूरजगढ़ में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतो के प्रतिभागी भाग लेंगे। शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, खेल, साहित्य, कला एवं संस्कृति, पत्रकारिता, पर्यावरण, संगीत, योगा, नृत्यकला, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, ईमानदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया व उनकी टीम के द्वारा किया जाने वाला अद्भुत प्रदर्शन रहेगा।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कार्यक्रम में सरती देवी मान स्कूल के बच्चे भी भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। सूरजगढ़ पंचायत समिति के कुछ विद्यालयों को भी चिन्हित किया गया है, जिसमें बोर्ड कक्षा में टॉपर रहे बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। श्री कृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की टॉपर बालिकाओं के साथ शिक्षक, कवि व साहित्यकार अनिल शर्मा अनमोल और शिक्षिका मंजू ठोलिया को भी सम्मानित किया जायेगा। अमेरिका प्रवासी साहित्यकार रेखा भाटिया व प्रयागराज से साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। अजमेर से शिक्षक व समाजसेवी लादूराम गर्वा, हरियाणा से विकास कुमार यादव, कैलाश व्यास लीखवा, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सुभिता सीगड़, सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, एडवोकेट हजारीलाल सुनियां, जगदीश प्रसाद महरानियां, पतंजलि के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, नरेश कुमार यादव पचेरी, डॉ. हरेंद्र धनखड़ शिशु रोग विशेषज्ञ सूरजगढ़, जिला चूरू से आबसर सरपंच गिरधारी लाल कांटीवाल, जिला डूंगरपुर से शिक्षाविद् धनप्रकाश यादव, जोधपुर से समाजसेवी व भामाशाह कालूराम सोनेल, भीम प्रज्ञा ब्यूरो चीफ नवीन कुमार पंवार, कोटा से सामाजिक कार्यकर्ता ममता मेघवाल और शिक्षाविद् व साहित्यकार बी.एल. वर्मा आदि को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया, विजेन्द्र शास्त्री अगवाना, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई का भी सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मान के लिए अभी चयन प्रक्रिया जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur