झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ में मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी पहुंचे।
उन्होंने यहां स्थित कुंभजी दरबार आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
खाटू श्याम दर्शन के बाद पहुंचे आश्रम
प्रह्लाद मोदी पहले खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन करने गए थे।
इसके बाद वे मुकुंदगढ़ आकर कुंभ नाथ महाराज की समाधि पर धोक लगाई।
संतों ने किया स्वागत और सम्मान
आश्रम के महंत एवं मां कामाख्या धाम के अघोरी बाबा डॉ. शैलेंद्र नाथ महाराज ने प्रह्लाद मोदी का स्वागत किया।
उन्होंने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और
- कुंभ नाथ महाराज की प्रतिमा
- मां कामाख्या की प्रतिमा
भेंट कर आशीर्वाद दिया।
श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर कई स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे थे।



