Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रतिभा प्रज्ञा को बिहार प्रांत में बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया पूर्णिया जिले का अध्यक्ष

प्रतिभा प्रज्ञा को बिहार प्रांत में बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया पूर्णिया जिले का अध्यक्ष

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए पूर्णिया प्रमंडल की अध्यक्ष गुड़िया कुमारी की अनुशंसा पर प्रतिभा “प्रज्ञा” को बिहार प्रांत में पूर्णिया जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष गुड़िया कुमारी के अनुसार अररिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में आदर्श समाज समिति इंडिया की कार्यकारिणी गठित करने का कार्य जारी है। इन जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी गुड़िया कुमारी की रहेगी। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतिभा ‘प्रज्ञा’ को 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि युवा साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा ‘प्रज्ञा’ बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। कॉलेज लाइफ से ही इनकी साहित्य में काफी गहरी रुचि रही है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कहानी, लेख और कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं। साझा काव्य संग्रह और साझा कहानी संग्रह में भी इनकी रचनाएं निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। युवा साहित्यकार प्रतिभा ‘प्रज्ञा’ ने साहित्य के क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई है। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार इनको सम्मानित किया गया है। संस्थान को इन पर गर्व है। युवा साहित्यकार प्रतिभा प्रज्ञा के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने से संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा प्रज्ञा से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। प्रतिभा ‘प्रज्ञा’ को पूर्णिया जिले की अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur