Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री एसएस नेहरा की पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह 17 जनवरी को

श्री एसएस नेहरा की पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह 17 जनवरी को

देवलावास में

झुंझुनू, नोबल शिक्षण समूह के संस्थापक स्व एस एस नेहरा जी की तृतीय पुण्यतिथि पर नोबल स्कूल देवलावास के खेल मैदान में 17 जनवरी को विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नोबल शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ संदीप नेहरा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा राजरूप फुलिया, आईएएस (रि.) होंगे। पूर्व उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे पी नेहरा मुख्य वक्ता होंगे। समारोह की अध्यक्षता राम कुमार नेहरा किसान व समाजसेवी करेंगे।सभाध्यक्ष श्री राम कुमार यादव, समाज-सुधारक होंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि योगाचार्य ढाका राम संस्थापक योगा पीस संस्थान, ओमप्रकाश बलवदा पूर्व जिला कृषि अधिकारी , डॉ मनोज कुमार आईएएस (रि.) अध्यक्ष सिंघानिया विश्वविद्यालय, राजेश महाराज पीठाधीश्वर श्री बालाजी विशाल धाम , हरि सिंह गोदारा हरित ऋषि, कोशिंदर यादव आईपीएस, संजय यादव आईएएस रसूलपुर ,सुश्री नेहा भगेश्वरा काजला, सुशीला यादव आरएएस,पूजा सिंह आरजेएस न्यायिक मजिस्ट्रेट, मोहम्मद इस्माइल खान एडिशनल एस पी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झुंझुनू ,हिमांशु सिंह जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी झुंझुनू, रमेश यादव जिला परिवहन अधिकारी खेतड़ी, वीरेंद्र लाम्बा हाइड्रोकलोजिस्ट हरियाणा ,पवन गोठवाल राजगढ़, अनूप यादव फरीदाबाद, संजीव तूंदवाल चिकित्सा अधिकारी, पंकज यादव सीएस, मानसिंह जांगिड़ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, मातु राम वर्मा मूर्तिकार, सतीश जोशी रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, रणपाल सिंह भालोठिया रिटायर्ड कमांडेंट, जयदयाल सिंह मान पूर्व लेखा अधिकारी रेलवे, रामसिंह आर्य,पूर्व Excise & Taxation officer, महावीर अग्रवाल पूर्व जिला लोक जनसंपर्क अधिकारी हरियाणा, मुंशी खान होंगे।इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 95% से अधिक अंक लाने वाले 13 छात्र-छात्राओं को मोटरसाइकिल व स्कूटी तथा 90% से अधिक अंक लाने वाले 45 छात्रों को साइकिल प्रदान की जाएगी इसके अलावा अनेक ढेर सारे पुरस्कार भी वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम में नोबल स्कूल के संरक्षक यादराम नरवाल, चेयरपर्सन संतोष नेहरा, एकेडमिक डायरेक्टर सुमन नेहरा, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर शिवम नेहरा, डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, प्राचार्य एवं समस्त नोबल शिक्षण समूह के स्टाफ सदस्य अभिभावक छात्र व ग्रामीण शामिल होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur