Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्री सेना भर्ती क्रम में सेना भर्ती की तैयारी और दौड़ रविवार को

प्री सेना भर्ती क्रम में सेना भर्ती की तैयारी और दौड़ रविवार को

संयोजक भाजपा नेता बबलू चौधरी ने बताया

झुंझुनूं, सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बगड़ में रविवार 21 अगस्त को प्री सेना भर्ती क्रम में दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बी. एल. स्पोर्ट्स ग्राउंड, तिराहा, बगड़ में होगा। इस आयोजन के संयोजक भाजपा नेता बबलू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड काल मे पिछले तीन वर्षों में सेना भर्ती का आयोजन नही हुआ था। भविष्य में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं की बेहतर तैयारी हेतु यह आयोजन रखा गया है। इस क्रम में रविवार 21 अगस्त 7.15 बजे दौड़ प्रारम्भ होगी। इस प्री सेना भर्ती तैयारी हेतु युवाओ में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में पहले से रजिस्ट्रेशन हो रहे है। 04 सितम्बर को प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं हेतु भर्ती से पूर्व भर्ती के मापदंडो के अनुसार प्री दौड़ प्रतियोगिता पूर्व व मौजूदा सैनिकों तथा फिजिकल कोच की निगरानी में यह तैयारी आयोजन आयोजित हो रहा हैं। जिसमे प्रत्येक बैच 250 युवाओं का होगा ।प्रत्येक युवा को टोकन लेकर ही दौड़ में भाग लेना होगा। टोकन दौड़ शुरू होने से पूर्व बी. एल. स्पोर्ट्स ग्राउंड, बगड़ के मुख्य द्वार पर प्राप्त करना होगा । प्रत्येक बैच के प्रथम 10 युवाओं को नियमानुसार ईनाम दी जाएगी प्रथम 2100 रुपये,द्वितीय 1500 रुपये,तृतीय 1100 रुपये,चतुर्थ से दस तक प्रत्येक को 200 रुपये दिए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur