Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रिन्स के अभिषेक का राष्ट्रीय राइफल शूटिंग पदक के साथ आर्मी में चयन

प्रिन्स के अभिषेक का राष्ट्रीय राइफल शूटिंग पदक के साथ आर्मी में चयन

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इन्टरनेशनल स्कूल के छात्र अभिषेक गजराज का अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि राइफल शूटर अभिषेक संस्थान का पूर्व छात्र है जिसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता भाग लेने के लिए हुआ है। इसी के साथ अभिषेक का चयन आर्मी में खेल कोटे से हो चुका है।

उनके पिता हवलदार प्रताप सिंह आर्मी में हैं। इस मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ०जी० एल० कालेर ने छात्र की बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही सभी स्टाफ सदस्य छात्र की उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल अनिता शर्मा और महेन्द्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur