Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रिंस के नारायण ने जीता ब्रोंज मेडल

,

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रिंस के नारायण ने जीता ब्रोंज मेडल

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र नारायण रावत ने 68वीं राज्यस्तीरय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि कक्षा 10 के छात्र नारायण रावत ने राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए यह कामयाबी हासिल की है। छात्र ने अंडर 14 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ब्रोंज मेडल जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 21 नवंबर के बीच जोधपुर स्थित सरस्वती बाल वीणा भारती में हुआ। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्र को सम्मानित किया गया। वहीं प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ० जी० एल० कालेर ने विजेता छात्र को शुभकामनाएँ दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल अनिता शर्मा, महेन्द्र सैनी, कोच मानवेन्द्र, दिलबर नेगी, संदीप योगी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur