Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में मतदान दिवस पर निजी क्षेत्र के कार्मिकों को भी मिलेगा संवैतनिक अवकाश

झुंझुनूं में मतदान दिवस पर निजी क्षेत्र के कार्मिकों को भी मिलेगा संवैतनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाश के साथ

झुंझुनूं, झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को मतदान दिवस के अवसर पर झुंझुनूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को उनके मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रदान किया गया है। सरकारी कार्मिकों के साथ ही, निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस दिन संवैतनिक अवकाश का प्रावधान किया गया है ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur