Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में गणेश चतुर्थी पर किया कार्यक्रम का आयोजन

सूरजगढ़ में गणेश चतुर्थी पर किया कार्यक्रम का आयोजन

श्रीमती सरती देवी शिवनारायण मान शिशु विहार में

सूरजगढ़, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रीमती सरती देवी शिवनारायण मान शिशु विहार सूरजगढ़ में संस्था अध्यक्ष सरती देवी की अध्यक्षता में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयपाल व विशिष्ट अतिथि आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, समाजसेवी बाबूलाल डीडवानियां, लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, गायत्री परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल आदि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। संस्था मार्गदर्शक नरेंद्र मान, संस्था सचिव सरिता मान व प्रधानाध्यापक जांगिड़ मोनिका द्वारा अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्था की पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम को अधिक रोचक और मनोरंजक बनाया। संस्था सचिव सरिता मान ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पोजीशन पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये। मॉडल/ चार्ट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय नंबर पर रहे छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरती देवी, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों को शुभ आशीर्वाद दिया गया। गणेश जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया। संस्था सचिव सरिता मान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur