Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सूरजगढ़, वीर तेजाजी भवन सूरजगढ़ में पूर्व बैंक मैनेजर बाबूलाल बडगूजर की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ तहसीलदार चंद्रशेखर यादव रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, किसान नेता बजरंग लाल बराला, लोटिया सरपंच महावीर सिंह सिंघल, युवा नेता राजेश गोदारा आदि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने सभा को संबोधित करते हुए देशभक्ति गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, मोतीलाल डिग्रवाल, धर्मपाल गाँधी, बजरंग लाल बराला, यश डैला, रामजीलाल फौगाट आदि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई के नेतृत्व में कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों व योगा खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस मौके पर रामनिवास ख्यालिया, राजेश गोदारा, विजेंद्र शास्त्री अगवाना, यश डैला, कामरेड हुकम सिंह, रणधीर सिंह ओला, रोहतास मान, वीरेंद्र पूनिया बनगोठड़ी, महेंद्र सिंह बरवड़, सज्जन कटारिया, राधेश्याम चिरानिया, अशोक नेहरा, रामकुमार बडगूजर, खुशी वर्मा, मनीषा कुमारी, पवन कुमार, बागेश बाकोलिया, मोहनलाल मान श्रीराम ठोलिया, रामकुमार मान, मानसिंह कुलहरि, ओमप्रकाश सेवदा, जगदीश लोरानिया, रोहित मान, रामप्रताप, इन्द्र सिंह शर्मा, शंकर लाल भार्गव, गोकल राम चेतीवाल आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदेव सिंह खरड़िया ने किया। डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur