Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ब्लाॅक व जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ब्लाॅक व जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनू, कांग्रेस का 138 वें स्थापना दिवस पर ब्लाॅक व जिला स्तर पर पार्टी का झण्डा फहरायेंगे एवं विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। विदित है कि 28 दिसंबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपना 138 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है । जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर प्रातः 12. 15 बजे कांग्रेस कार्यालय ए 1 रीको झुंझुनूं में जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनू के जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहराकर विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी । इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर भी प्रातः 10:00 बजे पार्टी का फहराकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस को मनाने की कार्यक्रमों में सभी अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों, बुद्धिजीवियों और सभी स्तरों के पदाधिकारी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur