Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विश्व व्यापार संगठन से बाहर आओ के नारे के साथ किया विरोध प्रदर्शन

,

विश्व व्यापार संगठन से बाहर आओ के नारे के साथ किया विरोध प्रदर्शन

विश्व व्यापार संगठन का फूंका पुतला

बुहाना, आज जब दोहा कतर में विश्व व्यापार संगठन की बैठक में भारत सरकार भाग ले रही है संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर बुहाना तहसील के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा ने बुहाना तहसील के सामने विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में ” भारत सरकार विश्व व्यापार संगठन से बाहर आओ” ” विश्व व्यापार संगठन के दबाव में किसान विरोधी नीतियां बनाना बंद करो” के नारे लगा रहे थे । इस अवसर पर विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी फूंका । प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,बुहाना प्रखंड अध्यक्ष कामरेड रामकुमार यादव,सिंघाना प्रखंड अध्यक्ष कामरेड मनफूल सिंह, भाकपा माले एरिया सचिव कामरेड हरी सिंह वेदी,कामरेड रामलाल कुमावत, जसवीर सिंह नेहरा,उम्मेद सिंह स्योराण, सुबेदार रामप्रताप यादव, छोटेलाल,विकास मान,दुर्गाप्रसाद यादव,लालाराम मास्टर,लखू सिंह खटाणा, सुरेश यादव,सोमवीर दोचानियां,मोमिन खान आदि शामिल थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur