Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रतिमा के विसर्जन के साथ गणपति महोत्सव का समापन

,

प्रतिमा के विसर्जन के साथ गणपति महोत्सव का समापन

स्वामी रूपदास मंदिर में गणपति महोत्सव

सूरजगढ़, [के के गाँधी] कस्बे में पिछले पांच दिनों से चल रहे गणपती महोत्सव का समापन शनिवार को प्रतिमाओं एक विसर्जन के साथ हो गया। कस्बे के वार्ड न. 12 के स्वामी रूपदास मंदिर में माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल के तत्वाधान में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए गणपती महोत्सव में पांच दिनों तक गणपती के जयकारो की धूम रही इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन हुए। शुक्रवार रात्रि को भी महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के साथ फूलो की होली खेली। आयोजन के दौरान नन्हे मुन्हे बच्चो की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। गणपती महोत्सव के आयोजन के प्रति महिलाओ में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाये देर रात तक बाबा के पंडाल में भक्ति के रस में रंगी नजर आई। शनिवार को विसर्जन से पूर्व हवन के बाद पूर्णाहुति देकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अलवर के नृत्य नाटिका के कलाकारों द्वारा सजाई गई संजीव झांकिया व बाबा की सजाई गई प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का शैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते पुराने बस स्टैंड पहुंची जहां कुंवे के पास बने कुंड में गणपति महाराज की मूर्ती का पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur