Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पर्यावरण संतुलन हेतु गायत्री यज्ञ सम्पन्न

,

पर्यावरण संतुलन हेतु गायत्री यज्ञ सम्पन्न

शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में

इस्लामपुर, कस्बे के डैरिया मोहल्ले मे़ रामकुमार सैनी के सौजन्य से श्रावण मास के अन्तिम सोमवार व रक्षा पूर्णिमा के संयुक्त अवसर पर गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न किया गया। महाकाल के पावन पर्व पर सम्मन्न हुए इस कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एच आर गुप्ता ने किया ।तथा देवपूजन का मुख्य कार्यक्रम अशोक सैनी दम्पति द्वारा किया गया। यज्ञ की महता पर प्रकाश डालते हुए एच आर गुप्ता ने बताया कि यज्ञ से लोक शिक्षण,पर्यावरण सन्तुलन, स्वास्थ्य संवर्धन, बल वर्धन, रोग निवारण होता है तथा प्राण घातक संकट उत्पन्न करने वाली महामारियों के रोगाणु ,विषाणु, वायरस व कीटाणुओं को नष्ट करके प्राणी मात्र की रक्षा करता है। यज्ञ मात्र अग्निहोत्र कर्मकाण्ड ही नहीं है बल्कि गहन चिंतन और शोध द्वारा स्थापित वह प्रक्रिया है जिसके मूल में मनोविज्ञान व भौतिक विज्ञान का अद्भूत समन्वय है। यज्ञ के साथ गायत्री का समन्वय भारतीय संस्कृति की आधारशीला है जिसके बल पर प्राचीनकाल में भारत ने पूरे विश्व को स्थाई शान्ति एवं समृध्दि की राह पर आगे बढाया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur