Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अप्रेल माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित, ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 अप्रेल को

अप्रेल माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित, ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 अप्रेल को

झुंझुनू, जन अभियोग निराकरण विभाग में जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावारण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तर पर, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि अप्रेल माह में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 अप्रेल को, उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 13 अप्रेल को तथा जिला स्तरीय जन सुनवाई 20 अप्रेल को आयोजित होगी।