Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जून माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित

जून माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित

झुंझुनू, जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिले में त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके तहत प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि जून माह में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 जून को, उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 13 जून तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 जून को आयोजित होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur