Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मतदान दिवस पर झुंझुनू में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस पर झुंझुनू में सार्वजनिक अवकाश घोषित

झुंझुनूं, जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) रामावतार मीणा ने विधानसभा-झुंझुनू निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस 13.11.2024 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही झुंझुनू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्मिक जो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27-झुंझुनू के मतदाता के रूप में पंजीकृत है व राजस्थान में कार्यरत है, ऐसे कार्मिकों को मतदान हेतु आवेदन करने पर मतदान दिवस दिनांक 13.11.2024 का संवैतनिक अवकाश मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur