झुंझुनू, आगामी 19 मार्च को विप्र सेना द्वारा जयपुर विद्याधर नगर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत को लेकर झुंझुनू ब्राह्मण समाज ने झुंझुनू, मुकुंदगढ़ नवलगढ़, डूंडलोद सहित विभिन्न गांवों में विप्र जनों से जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने का आग्रह किया। जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया, सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमियां के नेतृत्व में झुंझुनू जिला ब्राह्मण समाज ने झुंझुनू, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, डूंडलोद सहित विभिन्न गांव में विप्र जनों से व्यापक जनसंपर्क कर 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत में बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने हेतु निमंत्रण के पीले चावल बांटे व महापंचायत के पोस्टर का विमोचन भी किया। शर्मा ने बताया कि कल रविवार को प्रातः 11:00 बजे बगड़, 12:00 बजे माखर इस्लामपुर 2 बजे वृंदावन ,4:00 बजे सुल्ताना में जाकर ब्राह्मण महापंचायत को लेकर विप्र जनों की बैठक की जावेगी। उन्होंने बताया कि जिलेभर से हजारों की संख्या में विप्र जन 19 मार्च को जयपुर कूच करेंगे। जिसको लेकर जिले के ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है। इस मौके पर गिरधारीलाल इंदौरिया, सुरेश नूंवावाला, उमेश शर्मा डूंडलोद, पवन शर्मा पलंगिया मुकुंदगढ़ सहित बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ब्राह्मण महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क
ब्राह्मण महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

