Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दुराना में परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता ने दिखाया जोश – राठौड़

,

दुराना में परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता ने दिखाया जोश – राठौड़

झुन्झुनूं, राजस्थान में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा 13 दिन से चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा आज मण्डावा विधानसभा के दुराना गांव में करियर महाविद्यालय के खेल मैदान में पहुँची। संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह राठौड़ नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा व विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा विधायक चौमू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं यात्रा संयोजक सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा सह संयोजक श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, समाजसेवी अंगददेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी के.डी. बाबर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्यारेलाल ढूकिया, जिलाध्यक्ष करणी सेना रविन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अशोक सिंह बड़ागांव, हरीराम रणवा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश धाबाई, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला महिला मोर्चा मंत्री मन्जू चौहान, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहन, जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, जिलामंत्री महावीर ढ़ाका, महेन्द्र चन्दवा, पूर्व प्रधान अलसीसर बिमला चौधरी, गणेश चैतन्य महाराज, सोमनाथ महाराज, मण्डल अध्यक्ष मनोज कालेर, इन्द्राज सिंह ढ़ाका, सुधीर चौमाल, भवानी सिंह महनसरिया, देशराज राहड़, जगमेन्द्र धायल, विकास ईशरवाल, मोहन लाल सैनी, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, राजेश बाबल, पूर्व उप प्रधान महावीर सिंह दुराना, संजय जांगिड़, पूर्व चैयरमेन हारुन खत्री, राधेश्याम सैनी, सरपंच मुकेश कुमार झाझडि़या, बृजेश सेवदा, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुल्हरी, विस्तारक नरेश नागर थे। अतिथि स्वागत भाषण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने सभा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ढूकिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण इस बार भाजपा सरकार निश्चित है।

साथ आये, परिवर्तन लाये संकल्प रैली में पेपर लीक, महिला अत्याचार, बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ व किसान वर्ग को झूठ के पुलिंदों की सरकार बताया एवं अब यहां की जनता उब चुकी है, राजस्थान परिवर्तन की ओर चल चुका है और परिवर्तन अवश्य होगा। अतिथि उदबोधन में राठौड़ ने प्रदेश की सत्ताधारी सरकार को कुछ दिनों में अपने ही कर्मों का फल भोगने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंनें भारी जन सैलाब को देखकर मण्डावा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत का आश्वासन दिया। संकल्प यात्रा रैली में हजारों बाईकों की रैली निकाली गई, आतिशबाजी कर 51 किलों पुष्पमाला एवं किसान का प्रतीक चिन्ह हल देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान कुशासन को मिटाकर डबल इंजन की सरकार बनानी है आज राजस्थान देश में अपराध में एक नम्बर पर है।

जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि इस धमंडी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है और कमल खिलाना है। पवन मांवडि़या ने बताया कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धौखा किया, लेकिन मेरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता इस बार इनके चक्कर में नहीं आयेगी और भाजपा की सरकार प्रचन्ड बहुमत की सरकार बनेंगी। गणेश चैतन्य महाराज ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार सनातन धर्म को नहीं मानती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिस तरह राजस्थान में साम्प्रदायिक जातिवाद का जहर घोल रखा है। इस अवसर पर दयानन्द ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, रणजीत ढूकिया, नागरमल तेतरवाल, हीरालाल मील, राजेश कोठारी, अब्बास अली, रुसतम अली, याकुब खां, रामावतार लोयल, बीरबल जांगिड़, महीपाल तोलियासर, दलीप सिंह वाहीदपुरा, महावीर मील, रामचन्द्र तेतरवाल, बीरबल सिलाईच, महेश पूनियां, पूर्व सरपंच इलियास खान, हरीराम चन्दवा, राकेश धेतरवाल, नरेश मान्जू, भवानी सिंह शेखावत, विद्याधर बुडानियां, प्रहलाद जाखड़, विशम्भर खालिया, सहीराम झाझडि़या, पवन कुमार धौलपूरियां, भगवानाराम ढूकिया आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. अजर हुसैन ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur