युवक की फाइल फोटो बुहाना [सुरेंद्र डैला ] थानातर्गत झारोड़ा गांव की रोही में पशुओं के बाड़े में सो रहे एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या करने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के भाई सुनील कुमार पुत्र धर्मवीर जाट निवासी भूरीवास ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई सतीश झारोड़ा गांव की रोई में मकान बनाकर रहता है जो रविवार की रात खाना खाकर पशुओं के बाड़े में सो रहा था रात्रि करीब 3:30 बजे गोली की आवाज सुनी। जब बाहर आकर देखा तो भाई के सिर में गोली लगी हुई थी और खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आसपास खोजबीन की तो कोई नहीं मिला। साथ ही रिपोर्ट में बताया कि मेनपाल निवासी भालोठ के द्वारा भाई को जान से मारने की धमकियां मिल रही। जो अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने का शक है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश में जुट गई।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुरानी रंजिश को लेकर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
पुरानी रंजिश को लेकर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।