Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाांधी की जयन्ती मनायी

,

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाांधी की जयन्ती मनायी

शिमला [अनिल शर्मा ] ग्राम शिमला बस स्टेण्ड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे सोमवार को प्रात: 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयन्ती युंका जिला महासचिव अनिल शर्मा की अध्यक्षता मे मनायी गयी। सर्वप्रथम उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत 21 वीं सदी मे सबसे विकसित राष्ट्र हो तथा यहां पर कोई भी भूखा व बेरोजगार नही रहे। वो गरीबो के मसीहा थे। जिला उपाध्यक्ष शीशराम यादव ने कहा कि राजीव गाँधी कम्प्युटर क्रान्ति के जनक थे। इस अवसर पर युथ डेलीगेट मुनेश देवी, राकेश शर्मा बसई, हंसराज निर्माण, दलीप खेडवाल, नेतराम गंराटी दूधवा, लीलाधर टेलर दूधवा, कृपाल जांगिड, अभिमन्यू शर्मा जिला सचिव, धर्मवीर पंच, गोविन्दराम शर्मा, संजय निर्माण, अमित कुमार, पंकज शर्मा, सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur