Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुत्रियों ने दी पिता को मुखाग्नि

,

पुत्रियों ने दी पिता को मुखाग्नि

छोटा केहरपुरा में

इस्लामपुर, कस्बे के निकटवर्ती ग्राम केहरपुरा छोटा में ओमप्रकाश मेघवाल पुत्र माणक राम का आज गुरुवार को देहांत हो गया। ओमप्रकाश के कोई पुत्र नहीं है जिसके चलते पुत्री पूजा एवं अनुजा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वर्तमान में बेटियों को लेकर समाज के परिदृश्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के महासचिव कप्तान भाताराम ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां पर बेटियों को घोड़ी पर बैठा कर बिंदोरी निकाली जा रही है वहीं पुत्र परंपरा को तोड़ते हुए आज पूजा और अनुजा ने अपने स्वर्गवासी पिता की देह को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि पूजा और अनुजा दोनों ही B.Ed कर चुकी हैं तथा वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur