Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्यारेलाल ढूकिया बने पन्ना प्रमुख

,

प्यारेलाल ढूकिया बने पन्ना प्रमुख

पन्ना प्रमुख की मिंटिग आयोजित

मण्डावा, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के भारु ग्रामीण मण्डल के चन्द्रपुरा गांव में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में पन्ना प्रमुख की मिंटिग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ढूकिया ने की। जिसमें प्यारेलाल ढूकिया को पन्ना प्रमुख नियुक्त किया गया। इन्हें पन्ना क्रमांक 13 का प्रमुख बनाया गया। इसी प्रकार रविन्द्र ढूकिया, सतीश कुमार, विजय कुमार, अमित, राहुल, शुभकरण, राजेश कुमार को पन्ना प्रमुख नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ढूकिया ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी का सबसे छोटा एवं सबसे अहम पद है। भाजपा के सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख भी बन रहे है। इस मौके पर भाजपा जिला किसान महामंत्री राजेश पूनियां भारु मण्डल के किसान मोर्चा अध्यक्ष शुभकरण बेरवाल, महावीर बेरवाल, हरलाल ढूकिया, हरफूल पूनियां, योगश ढूकिया, रिछपाल ढूकिया, नेकीराम जांगिड़, हीरा सिंह बैरवाल, सुल्तान जाँगिड़, अंकित ढ़ाका, सज्जन कुमार जांगिड़, दिनेश कुमार, कपिल ढूकिया, अमित ढूकिया, दिनेश जांगिड़ आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur