Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रात एक बजे तीन जुआरी गिरफ्तार

रात एक बजे तीन जुआरी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में

झुंझुनू,जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में त्यौहार के अवसरों पर बढ़ती जुआ खेलने की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बीती रात मंड्रेला थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान करीब एक बजे तीन जुआरियों को ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ के सामने बदनगढ़ में मातूराम पुत्र गोवर्धन दास दरोगा,प्यारे लाल पुत्र हनुमाना राम मेघवाल,भज्जा राम पुत्र मूलचंद बाल्मीकि को जुआ खेलते हुए ताश पत्ती व तीन हजार की नगदी सहित गिरफ्तार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur