Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा-पिलानी में RAF का फ्लैग मार्च, लोगों में कौतूहल

चिड़ावा-पिलानी में RAF का फ्लैग मार्च, लोगों में कौतूहल

RAF personnel during mock drill in Chirawa Pilani

रेपिड एक्शन फोर्स का आपदा एवं दंगा नियंत्रण परिचय अभ्यास

अचानक जवानों की मौजूदगी से मचा कौतूहल

झुंझुनूं चिड़ावा [मनीष शर्मा ] जिले के चिड़ावा और पिलानी कस्बे में बुधवार को अचानक बड़ी संख्या में वर्दीधारी जवान और वाहन नजर आए।

इसे देखकर आमजन के मन में आशंका और जिज्ञासा दोनों पैदा हो गईं कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हो गई।


RAF का था परिचय अभ्यास

बाद में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं, बल्कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) का आपदा एवं परिचय अभ्यास था।

जयपुर में तैनात 83 बटालियन RAF, कमाण्डेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन में 10 से 14 फरवरी 2026 तक झुंझुनूं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभ्यास कर रही है।


आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भविष्य में:

  • साम्प्रदायिक तनाव
  • दंगा स्थिति
  • प्राकृतिक आपदा
  • अन्य आपात हालात

में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।


स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभ्यास

पिलानी थाना क्षेत्र में सहायक कमाण्डेंट जयसिंह के नेतृत्व में RAF की टुकड़ी ने थाना प्रभारी चन्द्रभान के साथ संयुक्त अभ्यास किया।

वहीं चिड़ावा कस्बे में थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में एसआई कैलाशचंद्र, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई मनीष कुमार, आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने संयुक्त परिचय अभ्यास किया।


प्रशासन की तैयारी परखी गई

इस अभ्यास के जरिए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिक्रिया क्षमता को परखा।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि यह केवल सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur