Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाईल व रूपए छीने, पीड़ित ने दी पुलिस में रिपोर्ट

राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाईल व रूपए छीने, पीड़ित ने दी पुलिस में रिपोर्ट

सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी ] राहगीर के साथ तीन जनों ने मारपीट कर मोबाईल व रूपए छीने। जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश कुमार पुत्र हवासिंह निवासी माकड़ों ने बताया की रविवार सांय करीब तीन बजे वह तातीजा से पैदल अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में पहले से बैठे विक्रम सिंह पुत्र मातुराम गुर्जर निवासी कुठानियां व दो अन्य ने उसको रोककर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके कान व सिर में चोट आई व उसका मोबाईल व जेब से नगदी रूपए निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur