Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राहुल गांधी कर रहे हैं देश के सैनिकों का अपमान – राज्यवर्धन सिंह राठौड़

,

राहुल गांधी कर रहे हैं देश के सैनिकों का अपमान – राज्यवर्धन सिंह राठौड़

शहीदों व सैनिकों का सदैव सम्मान किया भाजपा ने

झुंझुनू, स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा समापन सभा में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी सैनिकों की कौशलता पर सवाल खड़े करते आए हैं, बार बार देश के सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चाइना की कम्युनिस्ट पार्टी व जाकिर नायक जैसे लोग डोनेशन देते हैं तो फिर गांधी परिवार देश के लिए वफादार कैसे हो सकता है। राहुल गांधी पाकिस्तान और चाइना की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 के बाद सेना को खुली छूट दी गई। भारतीय सेना को मजबूत कर दिया गया। एक ऐसे व्यक्ति जो सेना का सम्मान करते हैं, देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिनके कंधे पर अब भारत का भार है, देश की सीमाओं की ओर कोई आंख उठा कर देखता है तो उनका खून खौलता है। ये अब नेहरू का भारत नहीं है, मोदी का भारत है जो पलटवार करता है। अब हिंदुस्तान का योद्धा केवल सरहद पर वार नहीं करता है, अगर दुश्मन अपने घर पर बैठा है तो घर में जाकर भी मारता है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि झुंझुनू जिले में विकास के नाम पर केवल धोखा दिया जा रहा है। अपराध अपनी चरम सीमा पर है।राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के मंत्री बृजेंद्र ओला शहीदों के सम्मान में रोड़ा बने हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ही सदैव शहीदों व सैनिकों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस इनका अपमान करने में पीछे नहीं रहती है। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 4 वर्षों में राजस्थान को भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज में धकेल दिया है।

राजस्थान की आवाम त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस सरकार में किसान, युवा, महिला ,दलित व कर्मचारी सभी बदहाल परेशान हैं। 2023 में राजस्थान में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा।निशित बबलू चौधरी ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा बिना विकास कार्य के भी पत्थर लगाए जा रहे हैं। जो सड़कें 4 वर्ष पूर्व बनी थी जिनका अस्तित्व तक नहीं है उन का उद्घाटन किया जा रहा है। जितना भ्रष्टाचार इन 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाया गया है ऐतिहासिक है। इनके अलावा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, विनोद झाझडिया व राजीव गुड्डू चौधरी ने भी संबोधित किया। इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा , कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, बगड़ नगर पालिका चेयरमैन एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, कुलौद मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक अर्जुन महला, सतीश खीचड़, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप मीणा भी मंच पर उपस्थित रहे। स्वागत भाषण जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक सुनील लांबा द्वारा दिया गया जबकि धन्यवाद यात्रा सह संयोजक इंद्राज सैनी ने दिया। मंच का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया। सभा से पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा के बाद भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अपर जिला कलेक्टर जेपी गॉड को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को अमल नहीं करने की बात कही है। किसानों ,युवाओं , बेरोजगारों के साथ किए वादों को पूरा करने व केंद्र की योजना हर घर नल, मेडिकल कॉलेज, रेलवे ब्रिज आदि जिनके पैसे केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार के पास भेजे जा चुके हैं लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन को उससे वंचित रखा जा रहा है। राज्य को टोल मुक्त किए जाने सहित अनेक मांगों का जिक्र ज्ञापन में किया गया। इस मौके पर मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, मनोज कुंडलवाल, रामनिवास सैनी, विजेंद्र हटवाल, युवा मोर्चा मंत्री हिमांशु मांजू, श्रीमती मंजू चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, अरुणा सिहाग, मोनिका रिया चौधरी, पार्षद कुलदीप पुनिया, चंद्र प्रकाश शुक्ला ,प्रमोद बुडानिया, बुधराम सैनी , विजय सैनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, सुशील सिकलीगर, युवा मोर्चा मुकेश सैनी, आईटी मोर्चा जिला संयोजक अभिलेख धनखड़, रण सिंह नेहरा ,हितेंद्र प्रचार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, गणेश तिवारी, पंकज ट्रेलर, महेश जिनगर, संपत सिंह तवर ,सुरेंद्र सिंह छावश्री, अरुण कसवा, नंदलाल सैनी, उमेद सिंह धनखड़, नवल स्वामी, नरेश शर्मा बगड़, सुनील विरख, लीलाधर शर्मा सुल्ताना, विनोद जांगिड़, सतवीर कच्छावा, पंचायत समिति सदस्य राजेश डारा, राजकुमार मुंड, राज कुमार जांगिड़, बोलना सरपंच महिपाल सिंह, चनाना सरपंच चरण सिंह, अशोक कुमावत, श्री राम सैनी, अमरचंद खेदड़, कैलाश सूरा, राम लाल डूडी, ख्याली राम कुमावत, बुध राम कुमावत, विनोद सांवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील खलील सिलावट, सोशल मीडिया संयोजक सुभाष सैनी मावंडिया सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur