Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जाखल के राहुल वाल्मीकि को मिला प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ

जाखल के राहुल वाल्मीकि को मिला प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ

जाखल, [ओमप्रकाश सोनी ] प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत जाखल गॉव के एक लाभार्थी को बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा की जाखल की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया गया. जिसमे दाे लाख रुपये का बीमा क्लेम का चेक दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन सिहाग, शाखा प्रबंधक सुभीता बुगालिया, सहायक प्रबंधक पंकज खेदड़, राकेश फुलवा, कार्यालय सहायक राकेश शर्मा ने मृतक धर्मेंद्र वाल्मीकि के परिजन नॉमिनी राहुल वाल्मीकि निवासी जाखल काे दाे लाख का चेक साैप कर परिवार काे आर्थिक संबल प्रदान किया। शाखा प्रबंधक सुभीता बुगालिया ने बताया कि इस योजना के तहत मात्र 20 रुपये प्रीमियम लिया गया था. जिससे परिवार को आर्थिक संबल के तौर पर यह सहायता दी गई है . सहायक प्रबंधक पंकज खेदड़ ने बताया कि इलाके के प्रत्येक व्यक्ति को यह बीमा करवाना चाहिए. ताकि असमय दुर्घटना होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके। इस नेक कार्य के लिए ग्रामीणाें एवं परिजनों ने शाखा प्रबंधक व बैंक स्टाफ की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन, एटीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही लोगों को जागरूक किया की बैंक का नाम लेकर आ रहे फर्जी कॉलाे से सावधान रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur