Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजस्थान में लिंग जांच के प्रथम हिस्ट्रीशीटर डॉ. इम्तियाज के साथी को भेजा जेल

राजस्थान में लिंग जांच के प्रथम हिस्ट्रीशीटर डॉ. इम्तियाज के साथी को भेजा जेल

झुंझुनूं, राजस्थान में लिंग जांच के प्रथम हिस्ट्रीशीटर डॉ. इम्तियाज का प्रमुख सहयोगी दो लिंग जांच के केसों में फरार हनुमान ज्याणी को पीसीपीएनडीटी सैल की टीम ने गिरफ्तार कर झुंझुनूं न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पांच हजार से अधिक लिंग जांच करने के आरोपी डॉ. इम्तियाज का सबसे घनिष्ठ मित्र हनुमान ज्याणी ही था जिसनें करीब साढ़े चार हजार गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लिंग जांच के आरोपो में पकड़े गये फरार आरोपी हनुमान ज्याणी तीन बार पीसीपीएनडीटी टीम को चक्मा देकर फरार हो गया था। इससे पूर्व भी एक बार लिंग जांच के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने पर जेल भी जा चूका है। पुलिस सुत्रों के अनुसार सोमवार की शाम हनुमान ज्याणी झुंझुनूं में चल रहे केस के बारे में किसी वकील से सम्पर्क करने के लिए आया था जिसे पीसीपीएनडीटी सैल की टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी हनुमान ज्याणी ने पुछताछ में बताया कि डॉ. इम्तियाज लिंग जांच करने के लिए स्वयं की अपंजीकृत प्रोर्टेबल मशीन काम में लेता था चार बार लिंग जांच में रंगे हाथ डॉ. इम्तियाज मशीन सहित पकड़ा गया था वो सभी मशीने डॉ. इम्तियाज के द्वारा ही खरीद कर लाई गई थी। आरोपी ज्याणी ने बताया कि स्वयं का आर्यन अस्पताल जोधपुर में संचालित करता था जिसे वर्तमान में लीज पर दे रखा है। उसने बताया कि अस्पताल करने के कारण ही डॉ. इम्तियाज से सम्पर्क हुआ था और अस्पताल से अधिक कमाई लिंग जांच करने में होती थी। आरोपी ने बताया कि लिंग जांच की अत्यधिक कमाई के कारण ही मेरा निजी अस्पताल लीज पर दे दिया। आरोपी का कहना था कि डॉ. इम्तियाज अभी भी लिंग जांच का कार्य नई पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन लाकर जोधपुर सम्भाग में कर रहा है। पुछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी हनुमान ज्याणी ने भी अपने कई दर्जन दलाल ग्रामीण क्षेत्रों में बना रखे है। ज्ञात रहे कि ठीक एक वर्ष पूर्व 5 जनवरी 2018 को झुंझुनूं की गर्भवर्ती महिला की लिंग जांच करवाने के लिए राज्य व जिला पीसीपीएनडीटी सैल की टीम द्वारा डिकॉय ऑपरेशन किया गया था। जिसमें लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ मशीन सहित डॉ. इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया था वही अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी हनुमान ज्याणी भागनें में सफल हो गया था जिसको राज्य व जिला पीसीपीएनडीटी टीम द्वारा सोमवार को झुंझुनूं से गिरफ्तार कर लिया गया जहां मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur