Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजस्थान राज्य विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार

राजस्थान राज्य विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में राजस्थान राज्य विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन झुंझुनू़ं के अध्यक्ष राकेश कृष्णिया के आव्हान पर जिले के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी सामुहिक कार्य बहिष्कार किया। इस अवसर पर जिला महामन्त्री नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार व निगम के उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज प्रदेश में बिजली संकट गहराया हुआ है और आने वाले दिनों में ओर बढ़ जायेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों को राज्य सरकार ओपीएस व आरजीएचएस की सुविधाओ में शामिल करें। जिसके कारण विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है जल्दी ही कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश में अंधेरा छा सकता है। इस अवसर पर मनदीप, कृष्ण कुमार शर्मा ,विक्रम, सुनील, नरेंद्र, सज्जन,विनय, सुभाष, अनिल, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur