Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति ने योग शिक्षकों का किया सम्मान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति ने योग शिक्षकों का किया सम्मान

झुंझुनू, शहर के रोड न. पर स्थित कान्हा मैरिज गार्डन में आयुष सेवा संस्थान की राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य रक्षक योग शिक्षकों को सम्मानित किया एवं विभिन्न आसनो का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महासचिव योगाचार्य मनोज सैनी एवं जिला सचिव मेहरचंद ने बताया कि आज आयुष सेवा संस्थान की राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के द्वारा प्रदेश संरक्षक योग गुरु ओम कालवा के विशिष्ट अतिथ्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सच्चा रक्षक है – योग शिक्षक की थीम पर मनाया गया। ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़, जेजेटी विश्वविद्यालय चुड़ेला, एल जी एस स्पोर्ट्स एकेडमी सूरजगढ़, महात्मा गांधी स्कूल तोगड़ा, के योग शिक्षकों एवं नन्हें -नन्हें बच्चों द्वारा योग की विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति सरंक्षक योग गुरु ओम कालवा ने योग से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। तथा योग शिक्षकों को जनता को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ रखने की बात कही। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव ने सभी योग शिक्षकों को पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने की बात कहते हुए बोले कि वर्तमान में योग शिक्षकों की बहुत आवश्यकता है।भारत सरकार द्वारा आयुष्मान मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद एवं चिकित्सा विभाग में योग शिक्षक नियुक्त किये गए। इन योग शिक्षकों को अपने क्षेत्र में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। और बहुत सारे हेल्थ एन्ड वेलनेश सेंटर रिक्त पड़े है। इन सब समस्याओ से निपटने की योजना बनाई। आज सरकार योग की बात कर रहीं है पर योग शिक्षकों के रोजगार की बात नहीं कर रहीं। सभी योग शिक्षकों को रोजगार मिले इस हेतु कार्य करने की आवश्यकता है। राज्य में योग बोर्ड का गठन, योग विषय को अनिवार्य एवं स्वतंत्र विषय घोषित करने, महिला-पुरुष का मानदेय समान रखने एवं योग भर्तियों में 40वर्ष से ऊपर वालों को मौका देने आदि की विस्तृत चर्चा हुई। कई योग शिक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई। योग प्रदर्शन करने वालों एवं योग शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। विभिन्न वक्ताओ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महासचिव योगाचार्य मनोज सैनी एवम् राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला अध्यक्ष अजय सैनी ने किया। इस अवसर पर मंच पर बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के सुपुत्र सुनील एवं सुपुत्री दीक्षा के साथ बबलू चौधरी, मोहन लाल चुड़ीवाल,अभिमन्यु परासर, राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक, ओम कालवा, प्रदेश अध्यक्ष रामवतार यादव,राज्य महिला सचिव इंदु सिँह शेखावात, कमलकांत, विजय सैनी, यशपाल, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला संरक्षक जगदीश सैनी, अजय सैनी आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडावा विधानसभा से प्रवेश, सुनीता, ललित, निशा, एकता, अनीता, पूनम, विनीता, सुभिता, संतोष, देवकी, द्रोपदी, प्रमेंद्र मोगा, अनिल भांभू, रविकांत, रचना, सुनीता, दीक्षा, प्रवीण, नीलम, राकेश आदित्य, उदयपुरवाटी विधानसभा से ममता, राकेश, सुनीता, मनजीत, पिंकी, सत्यवीर मीना, सत्यवीर, रचना, खेतड़ी विधानसभा से अभिमन्यु, अनीता, पंकज, मुकेश, सुनीता, बबलेश,योगेश, झुंझुनूं विधानसभा से पूनम, मुकेश, लालचंद सैनी, नवीन, मनीषा, जतिन, नीरज, विकाश, योगेश, मुकेश, सुनील, प्रवीण, पूजा, नियामीका, रोशनी, सुनील, मुकेश, नवलगढ़ विधानसभा से सुमन, मंजू, धनराज, अविनाश, ललिता, फतह सिंह, मंजू कुमारी, पिलानी विधानसभा से आशीष, रेशमा, राजेश, अमित, आशीष, दीपिका, रेखा, पूजा, सरोज, कमलेश, सविता, पूनम, राहुल, मंजू, मंजिता, प्रियंका, पूनम, सूरजगढ़ विधानसभा से दीपक, मनीष, मेहरचंद, रवि, अंजना, पूनम, मनीष, प्रदीप, प्रिया, मोनिका, मनोज, विजेंद्र, प्रियंका, सरोज, राहुल, विजयलक्ष्मी, रतना, अनीता, पूनम, प्रियंका, सरोज,प्रदेश के बीकानेर से राकेश, मंजू देवी, ओमप्रकाश कालवा, योगानंद, नरेंद्र, प्रतिभा, मनीषा, सीकर से अनिल थालोड , रामावतार, राकेश, इंदु, चुरू से प्रतिभा, मनीषा, आदि अनेक योग शिक्षक एवम् योग शिक्षिकाओं के साथ साथ शहर से अनेक गणमान्य योग उपस्थित हुए।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur