झुंझुनू, राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई से किया जाएगा। युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को कलेक्टे्रट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी ब्लॉक अधिकारियों से आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल का चयन कर समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में युवाओं से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने एवं राज्य की लुप्त हो रही लोक कला तथा संस्कृति के संवर्धन की मंशा के क्रम में राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया जाएगा । बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ सहित सभी विभागीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजस्थानी युवा महोत्सव 16 जुलाई से
राजस्थानी युवा महोत्सव 16 जुलाई से



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

