Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) /  राजस्थान विद्युत तकनीकि कर्मचारी एसोसियेशन झुंझुनूं ने सोंपा ज्ञापन

,

 राजस्थान विद्युत तकनीकि कर्मचारी एसोसियेशन झुंझुनूं ने सोंपा ज्ञापन

राजस्थान विद्युत तकनीकि कर्मचारी एसोसियेशन झुंझुनूं की ओर से राजस्थान के प्रत्येक जिला हैड क्वाटर से मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर व प्रबन्धक निदेशक विद्युत विभाग को अधिक्षण अभियन्ता के माध्यम से सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मुरलीधर पूहानिया ने बताया कि 4 अप्रैल 2018 को न्यायालय की ओर से तकनीकि कर्मचारियों के ग्रेड पे 2400 के मामले में फैसला दिया कि तकनीकि कर्मचारियों को उनकी डेट ऑफ ज्यानिंग से ग्रेड पे 2400 का लाभ दिया जायेगा। इस फैसले से कर्मचारियो में खुशी की लहर है। राजस्थान विद्युत कर्मचारी एसोसियेशन ने वर्ष 2015 में न्यायालय में अपनी तरफ से अपील की गई जिसका फैसला वर्ष 2018 में करीब 3 वर्ष बाद की सुनवाई बाद बिजली विभाग के तकनीकि कर्मचारीयों के पक्ष में फैसला देते हुए राहत प्रदान की। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया से संगठन मांग करता है कि राजस्थान के बिजली कर्मचारियों पर यह फैसला लागू कर जल्द राहत प्रदान करे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur