राज्य सरकार अपनी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाने में कोई कसर छोडती नहीं दिख रही है. जिले में चल रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत नवलगढ़ की नवलडी ग्राम पंचायत से जिले में एक नयी पहल की शुरुवात की गयी. इसके अंर्तगत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा स्थापित इ-मित्र प्लस मशीन पर एक नयी सेवा का शुभारम्भ किया गया जिसके माध्यम से न्याय आपके द्वारा शिविरों में हो रहे राजस्व न्यायालयों के फैसलों की नकल को नागरिक स्वयं ही र्निधारित शुल्क मशीन में जमा करा कर प्राप्त कर सकेगा. जिले में इस सेवा का आगाज राजस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अमराराम चौधरी तथा राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने कलेक्टर के कोर्ट के एक फैसले की मशीन से नकल निकाल कर किया. जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि यह फैसला आज ही किया गया था तथा आज ही यह फैसला मशीन से डाउनलोड हेतु उपलध हो गया है. इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य इन्द्रजीत राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी बुनकर, अतिरिक्त जिला कलटर एम आर बागडिया, उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना, नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका व सूचना प्रोद्योगिकी के एसीपी घनश्याम गोयल तथा प्रोग्रामर विनोद कुमारी इत्यादि मौजूद रहे. एसीपी गोयल ने बताया कि इ-मित्र प्लस मशीन बैंक एटीएम से मिलती जुलती मशीन है. जिस प्रकार बैंक के एटीएम से पैसे बिना बैंक जाए नागरिक द्वारा पैसे स्वयं आहरण किये जा सकते हैं, उसी प्रकार इ-मित्र प्लस मशीन पर भी बिना इ-मित्र की दूकान पर जाए नागरिक द्वारा सरकारी सेवाएँ स्वयं द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है. वर्तमान में इस मशीन पर कोई भी व्यक्ति मूल निवास, जाति, जन्म, विवाह प्रमाण पत्र लेने के अलावा पानी, बिजली व टेलीफोन आदि के बिल भी जमा करवा सकता है. मशीन में राशि नगद अथवा एटीएम र्काड से जमा करवाई जा सकती है.
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजस्व न्यायालयों के फैसले अब इ-मित्र प्लस मशीन पर
राजस्व न्यायालयों के फैसले अब इ-मित्र प्लस मशीन पर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।