Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: थानेदार के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा उतरे सड़क पर

, ,

Video News: थानेदार के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा उतरे सड़क पर

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ थानाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

उदयपुरवाटी थाने पर पूर्व मंत्री गुढ़ा का घेराव

YouTube video

उदयपुरवाटीकैलाश बबेरवाल (झुंझुनूं)। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ उदयपुरवाटी पुलिस थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह विरोध गांव गिरावड़ी की 94 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में था, जिसमें एक पक्ष द्वारा पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और प्रशासन से मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।


पुलिस की भूमिका पर सवाल

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि:

  • पहला पक्ष 40 वर्षों से जमीन पर काबिज है।
  • प्रशासन ने कथित रूप से दूसरे पक्ष को कब्जा दिला दिया।
  • मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

पूर्व मंत्री गुढ़ा ने क्या कहा?

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा:

गरीब ब्राह्मण परिवार के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुलिस बल तैनात, 5 गिरफ्तार

विवाद की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
रविवार को दोनों पक्षों के कुल 5 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति:

  • प्रथम पक्ष: किशनलाल, अमित कुमार, अतुल कुमार
  • द्वितीय पक्ष: राजवीर, बलवीर सिंह

दूसरे पक्ष का भी आरोप

राजवीर सिंह ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि:

  • वह बलवीर सिंह के साथ पुलिस थाने आ रहा था।
  • रास्ते में काली स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया।
  • लाठियों और पत्थरों से हमला, नकदी लूटने व जान से मारने की धमकी भी दी गई।
  • पुलिस की गाड़ी मौके पर आने से जान बची।

पुलिस प्रशासन का पक्ष

थानाधिकारी कस्तूर वर्मा “निशांत” ने कहा:

किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। मौके पर जांच करने पहुंचे थे, कब्जा दिलाने के आरोप निराधार हैं।

एएसपी हेमंत झुंझुनूं ने बताया कि:

दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। समस्या का समाधान निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur