Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजेश दहिया भाजपा के महामंत्री एवं मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा बने जिला मंत्री

,

राजेश दहिया भाजपा के महामंत्री एवं मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा बने जिला मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां की। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि राजेश दहिया को जिला महामंत्री, शेर सिंह निर्वाण को जिला उपाध्यक्ष, मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा तथा प्रभू सिंह बारहठ को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश पाटन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur