Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 26 जनवरी 2023 से होगा राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक का आयोजन

,

26 जनवरी 2023 से होगा राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक का आयोजन

जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने दिए दिशा निर्देश

झुंझुनू, ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों की तर्ज, पर नगर निकाय स्तर पर जिले में 26 जनवरी 2023 से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में एक नगर परिषद एवं 12 नगर पालिकाओं के 406 वार्डो के लिए यह आयोजन होगा। नगर पालिका क्षेत्रा में जहां रजिस्टेªशन शुरू हो गए है, वहीं नगर परिषद झुंझुनू में कलस्टर गठन के बाद रजिस्टेªशन शुरू होगा।

शहरी ओलम्पिक के दौरान इन 7 खेलों का आयोजन होगा……
बालक एवं बालिका वर्गों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल और एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)। बालिका वर्ग में खो-खो के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं तीन स्तर नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर होंगी। उक्त खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकतें है। खिलाडियों का पंजीकरण ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह आयोजन स्वायत शासन विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। खिलाड़ी को rajolympic.rajasthan.gov.in पोर्टल पर रजिस्टेªशन करना होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur