झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं लालचंद पेड़ावाला के प्रोपराइटर रजनीश राव ने निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
रजनीश राव ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए नगद भेंट किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सॉल-साफा और फूलमाला पहनाकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के:
- जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा
- जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान
- जिला उपाध्यक्ष सूबे. वीरेन्द्र कोठारी
- सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला
ने तेजा भक्त रजनीश राव का सॉल, साफा और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
पांच बीघा भूमि पर बन रहा तेजाजी मंदिर
क्यामसर में करीब पांच बीघा भूमि पर तेजाजी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
युवा तेजा सेना चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने रजनीश राव द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
165 फीट ऊंचा होगा मंदिर
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बन रहा लोकदेवता तेजाजी महाराज का यह मंदिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मंदिर होगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में आमजन का तन-मन-धन से लगातार सहयोग मिल रहा है, जिससे निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।





