Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य मंत्री बाजौर 26 को झुंझुनू में

राज्य मंत्री बाजौर 26 को झुंझुनू में

राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रेम सिंह बाजौर 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। राज्य मंत्री के निजी सहायक ने बताया कि वे बुधवार को सुबह 10 बजे झुंझुनू के शहीद इन्द्र सिंह सैनी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 11.30 बजे झुंझुनू में सैनिक अस्पताल परिसर में शहीद नौरंगसिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे वे सर्किट हाउस में गौरव सैनानियों, शहीद वीरांगनाओं सहित आमजन की समस्याओं को सुनेंगे। दोपहर 3 बजे वे गांव अजाडी कलां में शहीद प्रभुदयाल की मूर्ति के अनावरण समारोह में भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur