Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने साजिद अली को किया सम्मानित

राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने साजिद अली को किया सम्मानित

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के संविदा कर्मी साजिद अली को 70 वें गणतत्र दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्रा प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग एवं जिला कलक्टर रवि जैन ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया। साजिद अली को यह सम्मान विधानसभा आम चुनाव 2018 में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के उपलक्ष्य में दिया गया। साजिद को यह सम्मान मिलने पर अनेक प्रशासनिक अधिकारियों व पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur